हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत आंगो पंचायत स्थित पंचडा गांव निवासी 30 वर्षीय बुधन सोरेन को हाथी ने सूड़ में लपेट गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक की हाथ, कमर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। उसे भुरकुंडा से रिम्स रेफर कर दिया गया है।
मुखिया प्रतिनिधि महादेव हांसदा और वार्ड सदस्य विनोद बेसरा ने बताया कि बुधन अत्यंत गरीब है। उसे आंखों से कम दिखाई देता है। काम करने के लिए वह भुरकुंडा जा रहा था, इसी दौरान देवगढ़ पुल के पास उसे हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया। उसका पतरातू में प्राथमिक इलाज कराया गया। फिर रिम्स रेफर कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों महादेव, विनोद, मिश्रीलाल और अन्य लोगों ने वन विभाग से घायल युवक का पूरा इलाज कराने की मांग की है। वन क्षेत्र पदाधिकारी छोटे लाल साहू ने कहा कि घायल का इलाज वन विभाग की ओर से कराया जाएगा।