बज रहा था गाना, सभी कर रहें थे डांस तभी खिसक गई पैरों तले जमीन

उत्तर प्रदेश
Spread the love

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधूपुरा गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान छत ढहने के हादसे में सोमवार देर रात दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधूपुरा गांव निवासी सर्राफा कारोबारी सोनू वर्मा के मकान में हादसा हुआ है।

मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मकान के सेकेंड फ्लोर पर अनिकेत चौधरी की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 से 60 लोग शामिल थे। डीजे पर डांस के बीच अचानक सेकेंड फ्लोर की फर्श ढह गई और सभी लोग फर्स्ट फ्लोर पर गिर गए। इस दौरान कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इनमें तीन युवकों की मौत हो गई है। बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए टीन का नगला निवासी 22 वर्षीय अरुण पुत्र बदन सिंह और धांधूपुरा निवासी 24 वर्षीय मनजीत पुत्र सुरेंद्र सिंह के हादसे में मौत हो गई। जबकि 15 घायलों का निजी अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।