तीन महीने पहले हुई है शादी, ससुराल आकर युवक ने लगाई दो तल्‍ले से छलांग

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। शादी के महज तीन माह हुए हैं। इसके बाद युवक ससुराल आया। यहां आने के बाद अपने दो मंजिली ससुराल की छत से उसने छलांग लगा दी। आनन-फानन में लोग उसे निजी अस्‍पताल ले गये। वहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्‍टर ने रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। लाश लेकर लड़के के परिजन थाना पहुंचे।

घटना जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी पटवा बस्ती की है। युवक ब्‍योम केश की शादी बीते 9 मई को हजारी पटवा बस्‍ती की रहने वाली रिया से हुई। उसने जमशेदपुर में जमीन लेकर घर बनाया है। वहीं रहता है। युवक सोमवार को अपने ससुराल हजारी पटवा बस्‍ती आया था। यहीं उसने अपने ससुराल की छत से छलांग लगा दी।

छत से कूदने के बाद युवक लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोग और परिजनों ने स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन अस्पताल में उसे भर्ती कराया। उसके सिर में काफी चोट आई है। अस्पताल के डॉ जितेंद्र ने बताया कि उक्त युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। काफी रक्त बह रहा था। उसे रोका गया है। सांस की नली में और फेफड़ों में काफी ब्लड चला गया है।

डॉ जितेंद्र ने बताया कि मरीज की हालत बेहद गंभीर है। उसे समय पर रांची अस्पताल पहुंचाना अति आवश्यक है। बेहतर इलाज के लिए इन्होंने शीघ्र ही रांची रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि आत्‍महत्‍या करने के ख्‍याल से उसने छत से छलांग लगाई है। पत्नी ने कहा पति कि एचआईवी पॉजिटिव है। शादी के बाद उसे इस बात का पता चला। इसके कारण उसके साथ जाने से इंकार कर किया था। इसके कारण उसने छत से छलांग लगाई।