हथियार जमा करने के लिए कारतूस मिला रहा था जवान, अचानक चली गोली, फिर …

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। हथियार जमा करने के लिए पुलिस जवान कारतूस मिला रहा था। अचानक गोली चली। इसके बाद वह वहीं वह गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना झारखंड के हजारीबाग जिले के नूरा स्थित पुलिस लाइन में बुधवार की रात घटी।

ये भी पढ़े : बिहार और झारखंड के सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे लोगों को चूना

मृतक जवान चतरा के हंटरगंज का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक कल उसकी ड्यूटी विधानसभा से आई कमेटी के एस्कॉर्ट पार्टी में लगी थी। शाम में वह अपना हथियार जमा करने के पहले पुलिस लाइन स्थित चबूतरे पर बैठ कर कारतूस मिला रहा था। राइफल की साफ-सफाई कर रहा था।

इस दौरान गोली चल गई। यह उसके सिर में लगी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद कयासों का दौर जारी है। कोई इसे हत्या तो कोई आत्महत्या बता रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक 2008 बैच का कांस्टेबल था। उसके 3 पुत्र और एक पुत्री हैं। इस घटना को लेकर पुलिस लाइन में मायूसी छाई हुई है।