घर में फ्रीज खोल रही थी बच्‍ची, पंखा से सटी कोहुनी, हो गई मौत

झारखंड
Spread the love

बोकारो। घर में रखे फ्रीज को बच्‍ची खोल रही थी। पास रखे पंखा से कोहुनी सटी और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

यह भी पढ़े : पड़ोस में मरीज के साथ थे परिवार वाले, मोबाइल चार्ज करने घर आया बेटा, नजारा देखकर निकल गई चीख

यह घटना झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के करगली तीन नंबर कॉलोनी में घटी। कालोनी के निवासी नंदलाल प्रसाद की 12 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की मौत बिजली के करंट से हो गई। जानकारी के अनुसार आरती अपने घर का फ्रीज खोल रही थी। तभी पास में रखे स्टैंड फैन में उसकी कोहुनी सट गयी। उक्त स्टैंड फैन के बॉडी मे बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। इस कारण आरती की कोहुनी पंखे के बॉडी में सटी ही रह गयी। देखते ही देखते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घर में मौजूद परिजनों ने तत्काल बिजली का मेन स्वीच बंद किया। तबतक देर हो चुकी थी। आरती कस्तुरबा विद्या मंदिर ढोरी में वर्ग सातवीं की छात्रा थी। उसकी मृत्‍यु से परिजनों सहित बेरमो में शोक की लहर है। इधर बेरमो पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई। घटना गुरुवार की देर रात की है।