बीमा पॉलिसी को रिन्यू करवाने के बहाने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में छह गिरफ्तार

अपराध मुंबई
Spread the love

मुंबई। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने दिल्ली से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल ने इन्हें लोगों को बीमा पॉलिसी को रिन्यू, अपडेट करने और टॉप अप करने में मदद करने के बहाने लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने धोखाधड़ी का शिकार होने पर साइबर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि एक शख्स ने उनकी बीमा पॉलिसी को रिन्यू, अपडेट करने या टॉप अप करने के बहाने उनसे 74.55 लाख रुपये की ठगी की। पॉलिसी को रिन्यू या अपडेट कराने की प्रक्रिया में कॉल करने वाले ने पॉलिसी टैक्स, जीएसटी, एनओसी, हलफनामा और अन्य शुल्क के लिए पैसे जमा करने के लिए कहा और इस तरह उसने पीड़ित से 74.55 लाख रुपये ठग लिए।

जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि कुछ और लोग इसी तरीके से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट की मदद से छह आरोपियों को दरियागंज से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया।