रांची पुलिस ने पिकअप पर लदे नौ गोवंशीय पशुओं को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

अपराध
Spread the love

रांची। रांची पुलिस ने तस्करी कर ले जाये जा रहे नौ गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। यह बरामदगी रविवार की देर रात पुंदाग ओपी क्षेत्र से हुई। पुलिस ने पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को चालक ने बताया कि वह पशुओं को बुंडू से रांची ला रहा था। चालक से पूछताछ जारी है।

बता दें कि हाल के कुछ दिनों में पशु तस्करी के मामले में तेजी देखी जा रही है। पशु तस्कारों का गिरोह पुलिस को चकमा देकर अपना धंधा चला रहा है। ग्रामीण इलाकों से पशुओं को शहर लाकर बेचा जा रहा है। पशु तस्करों के संबंध दूसरे राज्य के पशु तस्करों से भी है। यहां के पशु तस्कर दूसरे राज्य तक पशु पहुंचाते हैं।