
बोकारो। बोकारो डेकोरेटर्स कथारा 10 जोन के अध्यक्ष राजेश चौधरी बनें। चुनाव प्रवेक्षक विजय नैयर, मनोज कुमार और नुनूचंद महतो के नेतृत्व में बोकारो थर्मल गोबिंदपुर ‘डी’ पंचायत भवन में चुनाव हुआ। इसमें रुपेश नैयर को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर राजेश चौधरी जीते।
ये भी पढ़े : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला, कई एसडीओ बदले
सचिव पद के लिए दौलत महतो और कोषाध्यक्ष गणेश श्रवण उर्फ अन्ना विजय घोषित किये गये। चुनाव में सलाहकार के रूप में लाखेश्वर प्रसाद महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, महासचिव योगेंद्र प्रसाद, अनूप सिन्हा, नीरज कुमार मदन कुमार, इजराइल हक, सत्येंद्र प्रसाद, निर्मल राम, अंकित नैयर, सिकंदर साव सहित काफी संख्या में बोकारो डेकोरेटर्स एशोसिएसन के लोग उपस्थित थे।