धनबाद। रेलवे के सीनियर गुड्स गार्ड अरविंद कुमार की मृत्यु 15 अगस्त को सड़क हादसे में हो गई। उनकी देहातं की खबर सुनकर सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। पूरा परिवार सदमे में चला गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 8 बजे जीटी रोड में हुआ। वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसा हुआ। घटना के बाद उन्हें अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मृत्यु हो गयी।
ये भी पढ़े : जज उत्तम आनंद की मौत का सुराग देने वालों को मिलेगा 5 लाख रुपये
अरविंद कुमार धनबाद के गार्डएसएस धनबाद के तहत कार्यरत थे। उनकी उम्र मात्र 38 वर्ष थी। वे अपने पीछे पत्नी सहित बूढे मां-पिता एवं एक बच्चा छोड़ गये। घटना की सूचना मिलते सहकर्मी उनके घर पहुंचे। उनके परिवार को संभाला