रिटायर दारोगा से प्रापर्टी डीलरों ने ऐसे ऐंठे बीस लाख रुपये

अपराध उत्तर प्रदेश
Spread the love

लखनऊ। लखनऊ पीजीआई कोतवाली में रिटायर दरोगा ने प्रापर्टी डीलर भाइयों के खिलाफ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बनारस शिवपुर निवासी विंदेश्वरी सिंह वर्ष 2019 में दामाद प्रदीप सिंह के वृंदावन कॉलोनी स्थित घर आए थे।

विंदेश्वरी लखनऊ में जमीन खरीदना चाहते थे। इस सिलसिले में अंजनी बिल्डर्स के मालिक सुनील और दिलीप तिवारी निवासी रायबरेली से मुलाकात हुई थी। जिन्होंने एलडीए और आवास विकास की योजना में प्लॉट दिलाने का दावा किया था। विश्वास जीतने के लिए उन्हें जमीन के कागज दिखाए गए थे। जिसमें एलडीए की भूमि होने का दावा किया गया था। सौदा 20 लाख में तय हुआ था। विंदेश्वरी के मुताबिक नवंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच तीन किस्तों में उन्होंने प्रापर्टी डीलरों को रुपये दिए थे। जिसके बाद रजिस्ट्री होनी थी। लेकिन सुनील और दिलीप रजिस्ट्री करने में टाल मटोल करने लगे। उनका मोबाइल नम्बर भी अक्सर बंद रहता था। ऐसे में विंदेश्वरी को संदेह हुआ।

उन्होंने कागजों की जांच कराई। तो जाली पेपर बनाए जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद पीजीआई कोतवाली पहुंच कर विंदेश्वरी ने प्रापर्टी डीलर भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।