नई दिल्ली। ऐतिहासिक खबर यह है कि जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे खेल के महाकुंभ में भारत के हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी के गौरव को फिर से प्रदर्शित किया है।
पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को हराकर ब्रांज मेडल हासिल किया है। ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने 41 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मेडल हासिल किया है।
इस जीत से खिलाड़ियों और देशवासियों में उत्साह का माहौल है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि खेलों के लिए दिये जानेवाले सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदल कर हॉकी से लिजेंड प्लेयर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की घोषणा की है। इस संबंध में पीएम मोदी ट्वीट किया है।