राज्‍यभर के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक 10 अगस्‍त को घेरेंगे सीएम आवास

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। झारखंड प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्‍य 10 अगस्त को छह सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसमें गोमिया प्रखंड की 36 पंचायत के सभी स्वयंसेवक शामिल होंगे। इस बाबत गोमिया प्रखंड पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो एवं गोमिया बीडीओ कपिल कुमार को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़े : पेड़ गिराकर लूटने वाले छह अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संघ के अध्यक्ष मनोज महतो ने बताया कि संघ की छह सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दस अगस्त को किया जा रहा है। अगस्त क्रांति के रूप में मार्च रांची के मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर रेडियम रोड होते हुए मुख्यमंत्री आवास आवास का घेराव करने किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड के सभी जिलों के सभी प्रखंडों से पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक शामिल होंगे। इस अवसर पर मो आमिर सोहेल, देवेंद्र कुमार महतो, संजय पासवान, सुरेश कुमार पासवान, सनाउल्लाह, संजय करमाली, सुनील राम आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।