टाटा स्टील के नौ कर्मचारियों ने जीता प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील के नौ कर्मचारियों ने वर्ष 2018 का प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार जीत कर कंपनी को गौरवांवित किया। 500 या इससे अंधिक कर्मचारी संख्या वाली निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कर्मचारियों के उत्कृष्ट एवं विशिष्ट प्रदर्शन, उनकी नवोन्वेषण क्षमता, उत्पादकता में उनके उल्लेखनीय योगदान और अद्भुत साहस व बुद्धित्तपरता को सम्मानित करने के लिए श्रम भूषण, श्रम वीर और श्रम श्री पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

श्रम भूषण के विजेताओं को एक लाख रुपये, श्रम वीर के विजेताओं को 60 हजार रुपये और श्रम श्री के विजेताओं को 40 हजार रूपये की धनराशी दी जाती है। भारत सरकार ने 13 अगस्त 2021 को विजेताओं की घोषणा की।

टाटा स्टील के दो कर्मचारियों को प्रतिष्ठित श्रम भूषण पुरस्कार से नवाजा गया है, जबकि छह कर्मचारियों को श्रम वीर पुरस्कार और एक कर्मचारी को श्रम श्री पुरस्कार मिला है। गौरतलब है कि निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए निर्धारित शीर्ष के दो पुरस्कार यानी श्रम भूषण और श्रम वीर के सभी आठ पुरस्कार टाटा स्टील के कर्मचारियों ने अपने नाम किए हैं।

वर्ष 2018 के लिए भारत सरकार के श्रम व नियोजन मंत्रालय द्वारा कुल 33 पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें चार श्रम भूषण, 12 श्रम वीर/श्रम वीरांगना और 17 श्रम श्री/श्रम देवी पुरस्कार निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बीच बराबर की संख्या में बांटे गए हैं। निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए 16 पुरस्कारों में से नौ पुरस्कार टाटा स्टील के कर्मचारियों ने जीते हैं।