झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कांग्रेस में जान फूंकने की तैयारी के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में पार्टी को कैसे मजबूत बनाया जाये, इसपर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, सांसद गीता कोड़ा, शहजादा अनवर और जलेश्वर महतो भी मौजूद रहे।

यहां रांची में राजेश ठाकुर ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र मिला। उपयोगी सुझाव भी मिले जिस पर अमल किया जायेगा। अब झारखंड में नये तेवर और कलेवर के साथ पार्टी काम करेगी। राहुल ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की आवाज बनने की बात कही है। कार्यकर्ताओं को केंद्र बिंदु में रखने को कहा है, ताकि वर्ष 2024 में होनवाले चुनाव में अनुभव का लाभ मिले। राहुल गांधी ने जो मूलमंत्र दिया है, उसका अक्षरशः पालन होगा।