अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए विधायक, मंदिर मरम्‍मत के लिए देंगे सहायता

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। कृष्ण जन्माष्टमी पर स्वांग स्थित हजारी मोड़ शिव मंदिर प्रांगण में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो भाजपा की महिला नेत्री चंदना डे, पूर्व मुखिया विनोद पासवान, समाजसेवी आशीष शर्मा, निवर्तमान मुखिया धनंजय सिंह, चंद्रदीप पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, अरविंद शर्मा सहित अन्‍य शामिल हुए। हरि कीर्तन में शामिल होकर हरे रामा हरे कृष्णा मंत्र का जाप करते हुए परिक्रमा की। विधायक सहित सभी लोगों ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समीप माथा टेका।

मौके पर विधायक ने इस आयोजन के लिए कमेटी को सराहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय होता है। इससे रोग, द्वेष, क्लेश दूर भागता है। उन्होंने शिव मंदिर की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसमें सुधार के लिए विधायक मद से कुछ योजनाएं देने की बात कही। साथ ही, मंदिर के मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के लिए भी सहयोग करने की बात कही।

बता दें कि स्वांग हजारी मोड़ शिव मंदिर में हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी त्योहार का आयोजन कि‍या जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष पीके सिन्‍हा, सचिव कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष नरोत्तम प्रसाद, शशि रजक, राजेश कुमार, पंडित प्रकाश मिश्रा, सुभाष मिश्रा, दीपक कुमार सिंह, कृष्ण दयाल सिंह, शिव शंकर दुबे, महावीर साहू, विवेकानंद सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।