सावन महोत्सव में मानगो की प्रिया सिंह बनीं सावन क्वीन

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। मानगो जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित जेकेएस हाउसिंग सोसाइटी में महिलाओं ने 14 अगस्‍त को सावन महोत्सव का आयोजन किया। प्रिया सिंह सावन क्वीन बनीं।

ये भी पढ़े : रे छोरे यो प्यार है, थारी समझ के बाहर है, आ रही इमोशनल लव स्टोरी

महोत्‍सव में करीब 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर, डांस, सिंगिंग सहित विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सह-जज श्रीमती रिंकी सिन्हा एवं श्रीमती सुनीता गुप्ता थीं।

श्रीमती प्रिया सिंह को सावन क्वीन विजेता, श्रीमती सुनीता मिश्रा को उप-विजेता एवं श्रीमती कुमकुम कुमारी को तृतीय विजेता घोषित किया गया। अतिथियों ने सावन क्वीन को क्राउन एवं उपहार देकर सम्मानित किया। खेल में भाग लेने वाली महिलाओं को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।