6 साल के बच्चे की किडनी फेल, ट्रांसप्लांट की सलाह, मदद की गुहार

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। बच्‍चे की महज 6 साल की उम्र है। उसका किडनी फेल हो गया है। डॉक्‍टर ने ट्रांसप्‍लांट की सलाह दी है। डॉक्‍टर ने कहा है कि शीघ्र किडनी ट्रांसप्लांट नहीं होता है तो बच्चे के साथ कुछ भी हो सकता है। इसको लेकर इस बच्चे का पिता और परिजन बहुत परेशान हैं। मजबूर पिता ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार बच्‍चे का नाम आर्या दीप है। उसकी उम्र महज 06 साल 06 महीने है। इस उम्र में ही उसे गंभीर बीमारी हो गई है। इसका इलाज करा पाना उसके पिता के लिए लगभग असंभव सा है। उसके पिता चतरा जिला निवासी संजीत पाठक है। वर्तमान में लोहरदगा के जयनाथपुर के वार्ड नंबर 18 में रहते हैं। इस परिवार का जीवन यापन पूजा पाठ कराकर ही होता है। जीवन यापन बमुश्किल हो पता है। ऐसे में बच्चे के इस गंभीर बीमारी का इलाज करा पाना मुश्किल है।

बच्चे के पिता ने बताया कि वह इकलौते बेटे का जीवन बचाने के लिए अपनी जमापूंजी खर्च कर चुके हैं। सगे संबंधियों से भी मदद मांग चुके हैं। रांची के कई हॉस्पिटल का चक्कर काट चुके है। बावजूद कही भी इलाज संभव नहीं हो सका। फिलहाल बच्चे का इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। सप्ताह में दो बार बच्चे का डायलिसिस होता है। इसमें बहुत पैसे लगते हैं। इस खर्च को उठाने के लिए इनके पास किसी तरह की कोई सरकारी सहायता नहीं है। गोल्डन कार्ड भी इनका नहीं बना है।

बच्चे के पिता ने बच्चे की इलाज के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई हैं। उनका कहना है कि मेरे बच्चे के इलाज में मेरी मदद करे। मेरा एक ही बच्चा है। जो कोई भी बच्चे के इलाज में सहायता प्रदान करना चाहते हैं, वे इनके मोबाईल नंबर 8936000121, 8249747513 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।