Jharkhand Weather : कल से होगी भारी बारिश, इन जिलों के लोग रहें सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची।झारखंड के विभिन्‍न जिलों में कल से भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर मध्‍यम गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 15 अगस्‍त को दी।

16 अगस्‍त

उत्तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े : बालू के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई ट्रैक्‍टर जब्‍त

17 अगस्‍त

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर,धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।