Jharkhand Weather : लगातार दो दिन होगी भारी बारिश, रहें सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची।झारखंड के विभिन्‍न जिलों में लगातार दो दिन भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 26 अगस्‍त को दी।

28 अगस्‍त

राज्‍य उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

29 अगस्‍त

राज्‍य के उत्तरी-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।