Jharkhand Weather : लगातार तीन दिन होगी भारी बारिश, यहां के लोग रहे सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में आने वाले तीन दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 08 अगस्‍त को दी।

ये भी पढ़े : हेमंत सरकार को वादा पूरा करने का अल्‍टीमेटम, 10 अगस्‍त को होगा रांची जाम

10 अगस्‍त

उत्तर-पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिण-पूर्वी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

11 अगस्‍त

राज्‍य के मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

12 अगस्‍त राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।