रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 16 अगस्त को दी।
17 अगस्त
उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े : बड़ी खबरः रांची सिविल कोर्ट में कल से वर्चुअल के साथ फिजिकल मोड में भी होगी केसों की सुनवाई
18 अगस्त
राज्य के उत्तरी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।