झारखंड सरकार ने डीएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की, देखें कौन कहां गया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कई पुलिस उपाधीक्षक का तबादला कर दिया है। इसमें एक को राज्यपाल की निजी सुरक्षा और एक को देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगाया गया है। इसकी अधिसूचना गृह विभाग ने जारी कर दी है।

शशि प्रकाश (पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झा०स०पु०- 10, होटवार, रांची के पद पर पदस्थापित कि‍या गया है। उन्हें राज्यपाल के निजी सुरक्षा एवं प्रोटोकाल के लिए Principal Private Security officer के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

सुमित प्रसाद (पुलिस उपाधीक्षक, साईबर क्राईम, अपराध अनुसंधान विभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झा०स०पु०-05, देवघर के पद पर पदस्थापित करते हुए साईबर क्राइम, देवघर में प्रतिनियुक्त किया गया है।

श्रीमती नेहा बाला (पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु०-05, देवघर) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक साईबर क्राइम, अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अनुप कुमार बड़ाईक को पुलिस उपाधीक्षक, आई०टी०एस०, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित करते हुए एस०सी०आर०बी०, झारखंड में प्रतिनियुक्त किया गया है।

सुमन आनन (पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु०- 05, देवघर के पद पर पदस्थापित करते हुए हवाई अड्डा, देवघर सुरक्षा में प्रतिनियुक्त किया गया है।