पेंटागन के पास अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अफसर की मौत

अपराध दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के पास फायरिंग में पेंटागन के एक अफसर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर ऑपरेशन चलाया और संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया।

हालांकि ये फायरिंग किसने और क्यों की, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पेंटागन ने सोशल मीडिया पर बताया कि पुलिस की कार्रवाई के कारण हाई सिक्योरिटी जोन को सील करने के बाद 1 घंटे के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया। इस दौरान पेंटागन मुख्यालय और आसपास के लोगों को घर के बाहर निकलने से रोक दिया गया। रक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, मेट्रो बस प्लेटफॉर्म के पास हुई गोलीबारी की घटना के बाद ये फैसला लिया गया।