बीएयू मुख्यालय और तीनों संकायों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्यालय एवं कृषि, वानिकी एवं पशुचिकित्सा संकाय में 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विवि मुख्यालय स्थित मुख्य समारोह में कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने झड़ोतोलन किया। उन्‍होंने अपने संबोधन में कार्यो के निर्वहन में अनुशासन एवं कर्तव्यों का पालन करने और संस्थागत उत्पादन में बढ़ोतरी एवं बेहतर आउटपुट के प्रति सदा सजग रहने को कहा।

मौके पर कुलपति ने जेपीएससी द्वारा पशु चिकित्सा संकाय के सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किया। आकस्मिक कर्मियों के कल्याण कार्य के लिए वेलफेयर कोष गठित करने की घोषणा की। स्वागत निदेशक प्रशासन राकेश रौशन ने कि‍या।

ये भी पढ़े : झारखंड के सरकारी कार्यालयों में 20 अगस्‍त को मुहर्रम की छुट्टी, आदेश जारी

इससे पहले कुलपति के नेतृत्व में विवि के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा एवं कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विवि के कृषि संकाय में डीन एग्रीकल्चर डॉ एमएस यादव, वेटनरी संकाय में डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद और फॉरेस्ट्री संकाय में डीन फॉरेस्ट्री डॉ एमएस मल्लिक ने तिरंगा झंडा फहराया।