नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूरे देश में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में उनका निधन हो गया। कल्याण सिंह उन दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं, जिनका नाम राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हर शख्स के जुबान पर है। पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छाई हुई है। भाजपा के दिग्गज नेता के नहीं रहने पर पार्टी को गहरा आघात लगा है।

पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को नहीं रहने की खबर से पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ मायूसी छाई हुई है। तबीयत खराब होने की वजह से बीती चार जुलाई की शाम को कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया था।