नई पहलः पहली बार ट्रांसजेंडर महिला ने ट्रांसजेंडर पुरुष को बांधी राखी, कही ये बात

बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

पटना। भाई-बहन के प्यार और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन के दिन आज रविवार 22 अगस्त 2021 को ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने एक नई पहल की शुरुआत की। बंधन को तोड़ते हुए महिला और ट्रांसजेंडर पुरुष भाई-बहन के रिश्ते में अपने आप को स्वीकारा। अनुप्रिया सिंह, रानी तिवारी ने अपने ट्रांसजेंडर पुरुष भाई को राखी बांधी।

यह अच्छी पहल देखने को मिली पटना के गरिमा गृह ट्रांसजेंडर समुदाय संस्था में। इसे भारत सरकार एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा खोला गया है। यहां सम्मान की एक-एक सीढ़ी ट्रांसजेंडर समुदाय प्राप्त कर रहा है।

संस्था की प्रमुख रेशमा प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि काफी मुश्किलों का सामना हमारे समुदाय के लोगों को करना पड़ता है। लेकिन आज से एक नई पहल की शुरुआत की है और अब हम ट्रांसजेंडर समूह के लोग भी रक्षाबंधन के पर्व को धूमधाम से प्रतिवर्ष मना सकेंगे।