मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को दीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं है। बता दें कि सूबे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। भक्तगण अपने-अपने घरों में ही रहकर इसका आनंद ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे की आशंका के मद्देनजर सभी अनुशासित तरीके से कृष्ण की कथाओं, लीलाओं का लुत्फ उठाने में जुटे हैं।

इधर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल पत्रलेख सहित अन्य नेताओं ने सबों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं है। हेमंत सोरेन ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशभर के लोगों और झारखण्डवासियों को अनेक शुभकामनाएं देते हुए सबों के स्वस्थ, सकुशल और सुखी रहने की कामना की है।

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जन्माष्टमी के पावन दिवस को अत्यंत शुभ दिन बताया है। कहा है कि सोमवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ है। सबों को शुभकामनाएं, बधाइयां, मुबारकबाद। बादल ने भी श्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि भगवान का जीवन हमें मन, वचन और कर्म से शील और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। आइए, हम सब उनके आदर्शों और कर्मयोग के उपदेश को आत्मसात करने का संकल्प लें।