श्री जीण माता जी का सावन सिंधारा महोत्सव मनाया

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता जी का सावन सिंधारा महोत्सव श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची ने 17 अगस्‍त को हरमू रोड़ स्थित दिगंबर जैन भवन में मनाया। टाटा नगर के मनोज शर्मा (मौनु) और नेहा कौर ने कार्यक्रम में भजनों की गंगा प्रवाहित की। गौरी नंदन थारो अभिनदंन गणेश वंदना से समिति उपाध्यक्ष विजय पालरिवाल एवं समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा सयुंक्त रूप से ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का  प्रारम्भ किया।

जीण माता की चालीसा का वचन समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से किया। जीण माता की मेहंदी, महोत्सव में मेहंदी राचन लागी मैया के नाम की का भजन गाकर मां को मेहंदी लगाई गई। गजरा, चुनड़ी, निशान, महोत्सव में मैया निशान थारा लाया है, भजन गाकर मां को निशान चढ़ाया गया।

मां झूला थान झुलवां सावनिया आया है, इस भजन पर समिति सदस्यों ने मां को झूलाया। सौनी सौनी प्यारी प्यारी लाया है चुनरियां, भजन पर मां को चुनरिया ओढ़ाई गई। जीण भवानी भंवरा वाली सबसे बड़ी सरकार है, इन भजनों के द्वारा मां का सिंधारा मनाया गया। मां की आरती से कार्यक्रम का समापन हुआ।

समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पवन शर्मा, विनोद जैन, अनिल अग्रवाल भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, बजरंग सोमानी, नारायण विजयवर्गीय, प्रदीप सिंघानिया, आनंद व्यास, विनोद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, बिष्णु सेन, कविता सोमानी, नेहा शर्मा, उषा शर्मा, शीतल अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, ज्योति काबरा, लक्ष्मी पोद्दार, नेहा सिंघानिया, संगीता अग्रवाल, सुनीता मोदी, द्रौपदी अग्रवाल, शशिकला सोमानी उपस्थित थे।