डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला और उसकी बेटियों पर हमला, गंभीर

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। डायन बिसाही का आरोप लगाकर एक महिला और उसकी दो बेटियों पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उसके रिश्तेदारों पर ही मारपीट का आरोप लगा है।

ये भी पढ़े : प्रेमिका से शादी करने के लिए सिरफिरे पति ने की पत्नी की हत्या

जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का कारण डायन बिसाही आरोप लगाना और पुराना विवाद है। इस घटना में महिला, उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सेन्हा उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

बताया गया कि भड़गांव निवासी एजाजुल अंसारी उसके दो बेटे अबू सैयद अंसारी एवं अबुउमर अंसारी लाठी-डंडे से लैस होकर असमीना बीबी नामक महिला के घर पर घुस गए। उसके एवं उसकी दो बेटियों साहिना खातून और शहीदा खातून के साथ मारपीट की। मारपीट में तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों को महिला के पति लिकायत अंसारी ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। सेन्हा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।