जमीन विवाद में हुई थी अधिवक्‍ता की हत्‍या, 5 अपराधी गिरफ्तार

अपराध झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड का खुलासा हो गया है। जमीन विवाद में उनकी हत्‍या की गई थी। हत्‍या में शामिल 5 अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी 2 अगस्‍त को प्रेस को रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने दी। मौके पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, एसडीपीओ बुंडू अजय कुमार, डीएसपी 1 नीरज कुमार भी मौजूद थे।

एसएसपी ने बताया कि हत्‍या में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बंगाल, ओडिशा सहित अन्य कई स्थानों पर छापामारी कर घटना में शामिल अपराधकर्मी सोनू अंसारी को घटना में प्रयुक्त 7.65 का एक देशी पिस्टल, 03 जिंदा गोली, मोटरसाइकिल (नंबर JH 01DG-0131) और एक मोबाईल के साथ, संजीत मांझी को बेलेनो कार (नंबर-JH O5CU-4505) और एक मोबाईल के साथ, इमदाद अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी को 02 मोबाईल के साथ, रिजवान अंसारी को एक मोबाईल के साथ और सकिल अंसारी को एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया कि अभी तक के अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतक अधिवक्ता मनोज कुमार झा संत जेवियर कॉलेज प्रबंधन की ओर से रड़गांव की जमीन संबंधी कार्यों को देखभाल करते थे। उस जमीन पर अपराधकर्मी अफसर आलम उर्फ छोटू उर्फ लंगड़ा अपने अन्य सहयोगियों के साथ दावा करता था। न्यायालय द्वारा उक्त जमीन में संत जेवियर कॉलेज के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। अपराधकर्मी अफसर आलम उर्फ छोटू उर्फ लंगड़ा कुछ अन्य स्थानीय अपराधकर्मियों के साथ मिलकर योजना बनाया था कि अधिवक्ता मनोज कुमार झा की हत्या करने के बाद रास्ता साफ हो जायेगा। तब उक्त जमीन को बेचकर हम सभी आपस में पैसा का बंटवारा कर लेंगे।

गिरफ्तार अपराधकर्मी

1. सोनू अंसारी, पिता स्व रहमत असारी, रडगांव, थाना तमाड़, जिला रांची।

2. इमदाद अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी, पिता सकुर अंसारी, रडगांव, थाना तमाड़, जिला रांची।

3. रिजवान अंसारी, पिता अब्दुल गनी अंसारी, गांगो, थाना तमाड़, जिला रांची।

4. संजीत माझी, पिता स्व कन्हाई माझी, नोयाडीह, थाना ईचागढ़, जिला सरायकेला-खरसावां।

5. सकिल अंसारी, पिता सुलेमान असारी, रसुलडीह, थाना बलरामपुर, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल

बरामद सामान का विवरण

1. देशी पिस्टल

2. 7.65 का जिन्दा गोली

3. बेलेनो कार

4. मोटरसाईकिल

5. मोबाईल

छापामारी दल में शामिल

1. अजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू, रांची

2. नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची

3. पु०नि० रमेश कुमार, थाना प्रभारी बुंडू, रांची

4. पु०अ०नि० प्रेम प्रकाश, थाना प्रभारी, तमाड़

5. पु०अ०नि० मुकेश हेम्ब्रम, थाना प्रभारी, सोनाहातु

6 प्र0अ0नि0 विष्ण कांत थाना प्रभारी, दशमफॉल