रांची। यह खबर सुकून देने वाला है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया गया।
झारखंड से 69,947 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। बोर्ड के आंकड़े के अनुसार 10वीं में राज्य से 70,078 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें पास हुए लड़कों की संख्या 42,759 और लड़कियों की संख्या 26,915 है। झारखंड का रिजल्ट 99.81 फीसदी रहा है।
आज जारी रिजल्ट में देश भर के 20,76,997 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षा में 20,97,128 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस वर्ष 10वीं का रिजल्ट 99.04 फीसदी है। वहीं इस वर्ष की परीक्षा में 21467 स्कूल के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सबसे बेहतरीन रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन का है। यहां का रिजल्ट 99.99 फीसदी है। वहीं पटना रीजन का रिजल्ट 99.66 फीसदी है।
परीक्षा परिणाम में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। पास होने वाले लड़कों की संख्या 98.89 फीसदी है, तो लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 99.24 फीसदी है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 0.35 फीसदी अधिक है। इस परिणाम 95 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 57824 है। वहीं 90 या 95 फीसदी तक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 200962 है। 17636 स्टूडेंट्स कम्पार्टमेंट में आये हैं।