रांची। झारखंड सरकार ने 13 आईपीएस का तबादला कर दिया है। कई जिलों के एसपी को बदला दिया गया है। इसका आदेश गृह विभाग ने 5 अगस्त को जारी कर दिया।
जानें कौन कहां गये
बोकारो की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती प्रिया दूबे (अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक, दुमका) को स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) रांची के पद पदस्थापित किया गया है।
हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस (अतिरिक्त प्रभार समादेष्टा, झा०स०पु०- 7, हजारीबाग) को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है।
राज्यपाल के परिसहाय मनोज रतन चोथे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पाकुड़ के एसपी मणिलाल मंडल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड के एसपी अंजनी कुमार झा (अतिरिक्त प्रभार पुलिस अधीक्षक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद (अतिरिक्त प्रभार समादेष्टा, आई०आर०बी०-4. लातेहार) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है।
गुमला के एसपी हृदीप पी० जर्नादनन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।
कोडरमा के एसपी एहतेशाम वकारिव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है।
गढ़वा क एसपी श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एस०सी०आर०बी०), झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची अंजनी अंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।
चतरा के एसपी ऋषभ कुमार झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, रेल जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
जमशेदपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर कुमार गौरव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन को चतरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।