रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय मजदूर 13 जुलाई से हड़ताल करेंगे। झारखंड कर्मचारी मजदूर मोर्चा के महामंत्री संजर आलम ने यह जानकारी दी।
मोर्चा के सदस्यों की 6 जुलाई को आमसभा हुई। इसके बाद मजदूर विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे। वहां डीए और डीआर के साथ मासिक भुगतान, अनुकंपा पर बहाली, एरियर पेमेंट सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मजदूर की ओर से महामंत्री संजर आलम एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखें।
महामंत्री ने बताया कि वार्ता संतोषजनक नहीं हुई। इससे मजदूरों में काफी रोष है। इसके बाद आम सहमति से मजदूरों ने 13 जुलाई से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।