विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतीला गांव निवासी हीरा पांडेय के बड़े पुत्र अनिल पांडेय (55) की घर की छत पर टहल रहे थे। अचानक किसी काम से घर के लोग बाहर निकले। फिर हालात देखकर घर में चींख-पुकार मच गई। घटना शनिवार अहले सुबह की है।
मृतक के भाई सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि हम दोनों भाई उड़ीसा स्थित इफको कंपनी की पारादीप यूनिट में काम करते हैं। प्रतिदिन शाम और सुबह वॉकिंग करने जाते हैं। शनिवार की सुबह में वे वॉकिंग के लिए बाहर नहीं जाकर छत पर ही टहल रहे थे। उस समय उनका लड़का घर पर ही था। इसके बाद उन्हें घर के छत से नीचे खून से लथपथ देखा गया।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि वे छत से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वे छत से नीचे कैसे गिरे, इसे किसी ने नहीं देखा। मृतक के भाई ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। मृतक अपने दो पुत्र और एक बहु के साथ उड़ीसा में रहते थे। उनकी पत्नी घर पर पतिला गांव में ही रहती थी। उन्होंने बताया कि शव को पैतृक आवास पतीला लाया जाएगा। वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।