jharkhand

नगर विकास विभाग ने कई कार्यपालक दंडाधिकारी और सहायक अभियंता का किया तबादला

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग ने कई कार्यपालक दंडाधिकारी और सहायक अभियंता का तबादला कर दिया है। कुछ लोगों को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। इसका आदेश विभाग ने 20 जुलाई को जारी कर दिया है।

  • अंचल अधिकारी, टंडवा आशुतोष कुमार ओझा को कार्मिक से सेवा प्राप्त होने की प्रत्याशा में कार्यपालक पदाधिकारी, बासुकीनाथ नगर पंचायत के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • कार्यपालक दंडाधिकारी, लोहरदगा देवेन्द्र कुमार को कार्मिक से सेवा प्राप्त होने की प्रत्याशा में कार्यपालक पदाधिकारी, लोहरदगा नगर परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी, राहे रवि प्रकाश को कार्मिक विभाग से सेवा प्राप्त होने की प्रत्याशा में कार्यपालक पदाधिकारी, खूंटी नगर पंचायत के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • कार्यपालक पदाधिकारी, खूंटी नगर पंचायत आशीष कुमार झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक पदाधिकारी, लातेहार नगर पंचायत के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • कार्यपालक पदाधिकारी, चाईबासा नगर परिषद् एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक पदाधिकारी, चक्रधरपुर नगर परिषद् अभय कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक पदाधिकारी, मधुपुर नगर परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • कार्यपालक पदाधिकारी, गढ़वा नगर परिषद् एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक पदाधिकारी, मंझिआंव नगर पंचायत संजय कुमार को कार्यपालक पदाधिकारी, मंझिऑव नगर पंचायत के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाता है।
  • कार्यपालक पदाधिकारी, कपाली नगर परिषद् राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक पदाधिकारी, सरायकेला नगर पंचायत के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • सहायक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी, सरायकेला नगर पंचायत राजीव रंजन सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक पदाधिकारी, कपाली नगर परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • सहायक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी, मधुपुर नगर परिषद् सुशील कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक पदाधिकारी, चाईबासा नगर परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी, चक्रधरपुर नगर परिषद् के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • सहायक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद् जगदीश प्रसाद यादव को कार्यपालक पदाधिकारी, चाकुलिया नगर पंचायत के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • सहायक अभियंता, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार नवल किशोर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक पदाधिकारी, गुमला नगर परिषद् के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • उप निदेशक (प्रशासन), कृषि निदेशालय, रांची संजय कुमार की सेवा कार्मिक विभाग से प्राप्त होने की प्रत्याशा में कार्यपालक पदाधिकारी, रामगढ़ नगर परिषद् के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • कार्यपालक पदाधिकारी, रामगढ़ नगर परिषद सुरेश यादव को मुख्यालय में योगदान समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।