धनबादः धनबाद मंडल कारा से दो कैदी के फरार होने की सूचना है। हालांकि इस बाबत आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
लेकिन सूत्रों की मानें, तो देर रात धनबाद मंडल कारा से दो कैदी नाली के रास्ते ग्रिल काटकर फरार हो गए हैं। इसकी जांच के लिए शुक्रवार की सुबह एडीएम लॉ एंड आर्डर, एसडीएम समेत कई पदाधिकारी धनबाद मंडल कारा पहुंचे। हालांकि जिला प्रशासन के कोई अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
बता दें कि धनबाद मंडल कारा को राज्य का सुरक्षित जेल माना जाता है, इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।