आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

24 जुलाई, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा सुबह के 08.06 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ दिन के 12.40 बजे तक। योग- विष्कंभ सुबह के 06.12 बजे तक। उसके बाद प्रीति पूरा दिन व पूरी रात अगले दिन तड़के 03.16 दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.03 से 10.45 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) धन लाभ के लिए किसी के सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए अपने व्यवहार में लचीलापन लायें। आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। घर मे भी किसी सदस्य के हाथ नुकसान होने का खतरा है। सतर्कता बरतें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी कार्यशैली पसंद आएगी। अधिकारी का समर्थन मिलेगा। सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी बनेंगे। परिवार वालों पर उचित ध्यान दें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) निर्णय लेने में विलंब से महत्वपूर्ण अवसर हात से निकल सकते हैं। पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण से आपके सम्मान पर असर पड़ने का खतरा है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा वरना उलझनें और बढ़ेंगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 24 जुलाई का राशिफल मिश्रित है। पुरानी समस्याएं हल होने के बदले अधिक गंभीर होंगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। आर्थिक रूप से समय ठीक है। धन लाभ के योग हैं। निवेश से लाभ मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। समय पर काम होने से संतोष की अनुभूति होगी। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। दूसरों के विवाद से दूरी बनाकर रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) संतान के भविष्य से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। आपको किसी अनचाहे व्यक्ति के मुलाकात करनी पड़ सकती है। इससे अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। अतः सतर्क रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन सफलता लेकर आएगा। आजीविका के लिए प्रयास कर रहे जातक को उत्तम अवसर मिलेंगे। आज वाद-विवाद में नहीं पड़ें। अन्यथा वह कानूनी रूप ले सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति संबंधी कानूनी विवाद में भी आपको जीत मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परेशानी हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन लाभ दिलाने वाला है। व्यवसायी वर्ग को आशा से अधिक की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य से सुखद सूचना मिलेगी। कुल मिलाकर आज आप प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आस-पास का वातावरण सुखद रहेगा। दिन भर शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। आज आपकी प्रगति के द्वार खुलने के योग हैं। व्यापार में कई दिनों से चली आ रही रुकावट दूर होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में मिला-जुला परिणाम मिलेगा। दिन भर की व्यस्तता और थकावट के बाद शाम को शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। रकम डूबने का खतरा है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।