रांचीः राजधानी रांची में अमन साहू गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी सुरेंद्र झा को सूचना मिली थी कि अमन साहू गिरोह के कुछ सदस्य शहर में हत्या करने की योजना बना रहे हैं। एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए रांची पुलिस की टीम ने नामकुम थाना अंतर्गत केतारी बागान के रेलवे फाटक के पास से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम जगत कुमार, विनय सिंह और करण रविदास बताया जा रहा है। जगत कुमार और करण रविदास रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि विनय सिंह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इनके पास से भारी मात्रा में कारतूस और हथियार मिले हैं।