मुंबई। म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ 2019 में रिलीज हुआ था। इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हाल ही में YouTube पर एक बिलियन मार्क पार करने वाले भारत के पहले गीतों में से एक बन गया है।
हाल ही में इस गाने के सीक्वल की घोषणा की गई थी। इससे प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है। हर कोई ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ के गाने को देखने सुनने के लिए बेकरार है।
निर्माताओं ने 30 जून को इसका टीजर रिलीज कर दिया था। रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी। राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया।

इसे अभी तक (सभी प्लेटफार्मों पर) 11 मिलियन से अधिक बार देखा गया। 60 हजार के करीब कमेंट्स (100% सकारात्मक) और 4 लाख के करीब लाइक्स हासिल हुआ। यह एक दुर्लभ उपलब्धि है।
टीजर को मिली अपार प्रतिक्रिया को देखते हुए 6 जुलाई को होने वाले गाने के लॉन्च से उम्मीद और अधिक बढ़ गई है।