आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। युवती ने शुक्रवार को खुशखबरी सुनाई थी। रविवार की सुबह घर वालों को मनहूस खबर मिली। यह मामला झारखंड के लोहरदगा जिले के किसको थाना क्षेत्र के किस्को दरगाह टोली का है। युवती के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक युवती का प्रेम-प्रसंग उसी गांव के युवक विनय उरांव से चल रहा। युवती को उसके प्रेग्नेंट होने की पुष्टि शुक्रवार को हुई थी। इसके बाद से वह घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने बताया कि युवती शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे से लापता थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिली। इसके बाद शनिवार को दोपहर किसको थाना में उनलोगों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
मामजा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की। युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लिया। इसी क्रम में रविवार को सुबह में करीब 8 बजे युवती की लाश तालाब से मिली। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिज दी और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती का विनय उरांव के साथ पिछले कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान शारीरिक संबंध भी बना और युवती प्रेगनेंट हो गई। शुक्रवार को प्रेग्नेंसी जांच के बाद युवती को इसका पता चला। फिर युवती ने इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दी।
किसको थाना प्रभारी ने बताया कि मामले पर युवक के विरुद्ध आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।