एक शादी ऐसी भी जहां थाने से हुई विदाई, जानिए पूरा माजरा

बिहार
Spread the love

बोधगया। बोधगया के सिराजपुर गांव में बारात आने और नाचने के दौरान वर पक्ष के लोगों को शराब के नशे में जमकर पिटाई कर दी गई। इससे गुस्साए लड़का पक्ष जयमाला के बाद बिना विधि विधान के ही शादी कर इंसाफ मांगने के लिए आधी रात को थाना पहुंच गए। शिवराजपुर गांव मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में है, जबकि दूल्हा-दुल्हन बोधगया थाने में पहुंच रूके रहे।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने लड़की पक्ष की मदद की। हालांकि दूल्हे के छोटा भाई को शिराजपुर गांव वालों ने बंधक बना कर रखा था, उसे मुक्त करा कर पुलिस थाने ले आयी। थाने से ही दूल्हा-दुल्हन की विदाई कर उसे घर टेकारी के लिए भेजा गया। दुल्हन ने बताया कि शराब के कारण ही उसके गांव में अक्सर झगड़ा होता है। टेकारी अनुमंडल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव स्थित चैईता निवासी रंजन प्रसाद गुप्ता अपने छोटे भाई की शादी बड़े ही धूमधाम से करने के लिए आए थे। लेकिन बोधगया प्रखंड के सिराजपुर गांव में हुए वारदात के बाद उनका मन टूट गया। जिस ढंग से बारात आगमन पर लड़की पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने मिलकर बाराती के साथ मारपीट की, उससे उनके मन में काफी पीड़ा हुई।