रमेश बैस ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। रमेश बैस ने 14 जुलाई को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें राज भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन द्वारा राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह द्वारा राष्ट्रपति भवन द्वारा राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित वारंट को पढ़ा गया।

उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानन्द भोक्ता, चम्पई सोरेन, श्रीमती जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद संजय सेठ एवं दीपक प्रकाश, रांची नगर निगम की महापौर श्रीमती आशा लकड़ा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विकास आयुक्त अरुण सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन एमवी राव, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति सहित अन्य उपस्थित थे।