म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे प्रवीण सिंह राजावत

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। कोई भी अदाकार यदि थिएटर करके एक्टिंग की फील्ड में जाता है तो उसकी अदायगी में एक नयापन होता है। एक गहराई होती है। ऐक्टर प्रवीण सिंह राजावत ने भी कई साल तक थिएटर में काम किया। इसके बाद फिल्मों, म्यूजिक वीडियो की ओर रूख किया है। थिएटर में कई साल से अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर रहे अदाकार प्रवीण सिंह राजावत अपने टैलेंट और अपनी मेहमत लगन के बल पर इंडस्ट्री में काम हासिल कर रहे हैं।

प्रवीण सिंह रजावत मेकेनिकल इंजीनियर हैं। वह वॉलीबॉल के स्टेट लेवेल के खिलाड़ी भी हैं, लेकिन उन्हें एक्टिंग का ऐसा चस्का लगा कि खुद को अभिनय की ओर मोड़ लिया। अदाकारी में उन्हें आनंन्द भी मिलने लगा। 

प्रवीण सिंह रजावत हालांकि अदाकारी को काफी चैलेंजिंग मानते हैं, लेकिन नाटकों में काम करके और प्रैक्टिस के जरिये उन्होंने इस कला में खुद को सँवारा और निखारा है।

उनके फेवरेट बॉलीवुड एक्टर्स में स्वर्गिय इरफान खान, केके मेनन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना हैं। जिनसे उन्हें एक्टिंग की प्रेरणा मिलती है। इम्तियाज अली, विशाल भारद्वाज और अनुराग कश्यप उनके फेवरेट बॉलीवुड डायरेक्टर्स हैं जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। 

 वह फिमी प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने वाले म्यूजिक वीडियो में काम करने वाले हैं, जिन्हें सुमीन भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि प्रवीण सिंह राजावत फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काफी फर्क महसूस करते हैं। हालांकि आजकल म्यूजिक वीडियो को काफी नोटिस किया जाता है। यह ट्रेंडी चीज बन गई है। इसलिए वह वीडियो अल्बम करते हुए बेहद उत्साहित हैं।