Jharkhand : दो दिन इस जिले के लोग रहें सावधान, भारी बारिश के संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में आने वाले दो दिन कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दिन कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 4 जुलाई को दी। रविवार को रांची, देवघर सहित राज्‍य के कई इलाकों में काफी बारिश हुई।

मौसम केंद्र के मुताबिक 7 और 8 जुलाई को राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा। इन जिलों के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका भी है।