पुलिस ने शाहरूख के छह साथियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

चतरा। पुलिस ने शाहरूख के छह साथियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 6 पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस और अन्य कई सामान बरामद किये गये। उनके खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

गोली मारकर जख्‍मी कर दिया गया था

एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि हाल के महीनों में अमन साहू गिरोह के नाम पर शाहरुख अंसारी द्वारा कोल व्यवसायियों से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। इस क्रम में जून, 2021 में बसरिया रोड, टंडवा के समीप आरकेटीसी कंपनी के दो स्टाफ को शाहरुख अंसारी एवं उनके गुर्गों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इसी गिरोह द्वारा विंगलाल पेट्रोल पंप के समीप महालक्ष्मी कंपनी के स्टाफ के चलती गाड़ी पर दहशत पैदा करने के लिए गोली चला कर जानलेवा हमला किया गया था।

विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश

एसपी ने बताया कि उक्त दोनों कांडों एवं इस समारोह द्वारा पूर्व में कारित कांडों के उद्भेदन, संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर उक्त गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। 17 जुलाई, 2021 की रात में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम द्वारा टंडवा थाना के ग्राम गोंडा के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार छह व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से 6 पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस एवं अन्य कई सामान बरामद किये गये। इस छापामारी दल में चतरा पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

दहशत पैदा कर काम बंद कराने जा रहे थे

पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि‍ वे अमन साहू गिरोह के कुख्यात अपराधी कर्मी हैं। ये सभी हजारीबाग के केरेडारी थाना के बुंडू निवासी शाहरुख अंसारी के कहने पर लातेहार जिला के फुलवरिया रेलवे साइडिंग पर गोली चला कर दहशत पैदा कर काम बंद कराने जा जा रहे थे। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा बताया गया है कि शाहरुख अंसारी, निक्की यादव उर्फ आकाश, राजकुमार तूरी, आकाश करमाली, दिलीप सिंह उर्फ शाका एवं इस गिरोह के अन्य अपराध कर्मियों द्वारा बसरिया मोड़ एवं विंग लाल पेट्रोल पंप के आसपास गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। अवैध पिस्टल गोली एवं अन्य बरामदगी से संबंधित टंडवा थाना में मामला दर्ज किया गया है। गिरोह के शेष बच्चे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अपराधियों का नाम एवं पता।

निकी यादव उर्फ आकाश  उर्फ गंगा उर्फ मुखिया, उम्र करीब 20 वर्ष, पे0 स्व० मुरारी यादव,सा० डरुवा,थाना+ जिला, लातेहार।

दिलीप सिंह उर्फ शाका, उम्र करीब 20 वर्ष , पे० नकुल सिंह ,सा० कुदाल, थाना+ जिला – लातेहार।

शिवचंद महतो, उम्र 23 वर्ष, पे0कैलाश महतो, सा0 अंबाडीह, थाना- डुमरी जिला- गिरिडीह।

राजकुमार तूरी, उम्र  23 वर्ष, पे0 धनेश्वर तूरी, सा0 बुंडू,थाना- केरेडारी, जिला -हजारीबाग।

मणिकांत पांडे उम्र करीब 23 वर्ष,पे0 वृंदा नारायण पांडे, सा0 राजधनवार, थाना- राजधनवार, जिला- गिरिडीह।

आकाश करमाली, उम्र 20 वर्ष पे०मुन्ना करमाली, सा० बुण्डु थाना- केरेडारी, जिला- हजारीबाग।

बरामद सामानों का विवरण।

7.62 * 25 बोर का दो पिस्टल,

7. 65 बोर्ड का चार पिस्टल,

7.62 बोर का मैगजीन-4,

7.65 बोर का मैगजीन- 2,

7.62 X 25 का जिंदा कारतूस -48,

7.65 बोर का जिंदा कारतूस- 12,

पावर बैंक -01

मोबाइल -03,

पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, एवं ड्राइविंग लाइसेंस,

अपाचे मोटरसाइकिल संख्या JH-09 AF 2132 (संभवत चोरी का) एवं अपाचे मोटरसाइकिल संख्या JH 11 V 8528

गिरफ्तार अपराकर्मियों का अपराधिक इतिहास।

टंडवा थाना कांड संख्या 85/ 2021 दिनांक 21-06- 2021 धारा 307/ 324/ 326/ 387/ 120 बी, 34 भा० द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट,

टंडवा थाना कांड संख्या 96/ 21 दिनांक 02-07- 2021, धारा 307/ 34 भा० द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

लातेहार थाना कांड संख्या 212/20, दिनांक – 04-09- 2020, धारा 364 भा०द०वि०,

लातेहार थाना कांड संख्या 64/21, दिनांक 24-03-2021, धारा 307/ 34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

लातेहार थाना कांड संख्या 80/21 दिनांक 05-04-2021, धारा 307/ 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।