रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अशोक नगर से अरगोड़ा पुलिस ने एक फर्जी आइएएस को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनिका है। वह मध्य प्रदेश की रहनेवाली है। इधर अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि मोनिका यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली गयी थी और तैयारी करने के दौरान ही अपने आप को आएएएस बता कर प्रजेंट कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि मोनिका अपने दोस्तों के साथ अपने घर आयी, तो अपने घर पर लगे नेम प्लेट को दिखा रही थी। पुलिस इस मामले में फिलहाल जांच कर रही है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि अब तक की जांच में मोनिका से संबंधित कोई भी आपराधिक घटना सामने नहीं आयी है। जल्द ही इस मामले की सच्चाई का पता लगा लिया जायेगा।