कार में केवल पति-पत्नी सवार, पुलिस ने काटा सामाजिक दूरी का चालान

अन्य राज्य
Spread the love

चंडीगढ़। हैरत में डाल देना वाला एक कारनामा सामने आया है। दरअसल चंडीगढ़ के मौलीजागरां के मौली कांप्लेक्स के पास इनोवा सवार पति-पत्नी का पुलिस ने सामाजिक दूरी का चालान काट दिया।

हैरत की बात है कि कार में सिर्फ पति-पत्नी ही सवार थे। इसके बावजूद पुलिस ने सामाजिक दूरी का चालान काट दिया। इसके बाद पीड़ित ने ट्विटर पर चंडीगढ़ पुलिस को चालान की कॉपी शेयर कर पुलिस के इस करतूत के बारे में बताया। सेक्टर-15 के रहने वाले निखिल ने बताया कि पत्नी के साथ इनोवा गाड़ी से पंचकूला के सेक्टर-17 में किसी काम से गए थे।

लौटते वक्त गाड़ी की अगली सीट पर बैठी उनकी पत्नी कुछ खा रही थीं। इसके चलते उन्होंने मास्क नहीं पहना था। मौली कांप्लेक्स के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने सामाजिक दूरी का चालान काट दिया। घटना ट्विटर पर भी शेयर की। वहीं, मामले में मौलीजागरां थाना प्रभारी का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।