- अगस्त के प्रथम सप्ताह से शुरुआत
रांची। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत सरकार और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस आलोक में भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा देश के 75 ऐतिहासिक स्थलों का चयन किया गया है, जहां विशेष कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित किये जा रहे हैं।
झारखंड सरकार ने भी अमृत महोत्सव को लेकर राज्य के तीन ऐतिहासिक स्थानों क्रमशः बिरसा मुंडा की जन्मस्थली (खूंटी), मलूटी (दुमका) और राजमहल (साहेबगंज) का चयन किया है, जहां वर्ष भर कई कार्यक्रम आयोजित करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना की झारखंड इकाई द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ये कार्यक्रम अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होंगे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक संचालन समिति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि राज्य संचालन समिति के गठन के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर एनएसएस के विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयक के संयोजक्तव में 25 जुलाई तक संचालन समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है।
ये है संचालन समिति
1. डॉ ब्रजेश कुमार (रांची) – संयोजक
2. डॉ मेरी मार्गरेट टुडु (दुमका) – सह संयोजक
3. डॉ दारा सिंह गुप्ता (चाईबासा) – सह संयोजक
4. डॉ जौनी रूफिना तिर्की (हजारीबाग) – सह संयोजक
5. डॉ मसूफ अहमद (धनबाद)- सदस्य
6. डॉ विभेष कुमार चौबे (पलामू) -सदस्य
7. डॉ पुष्पा सुरीन (खूंटी) – सदस्य
8. डॉ रणजीत कुमार सिंह (साहेबगंज) -सदस्य
9. डॉ रूपम कुमारी (दुमका) – सदस्य
10. जतिन कुमार (दुमका) – सदस्य
11. सौरभ कुमार साहू (खूंटी) – सदस्य
12. कनक झा (राजमहल) – सदस्य
13. विक्रम दास (बड़हरवा) – सदस्य
14. अनुराधा जायसवाल(शिकारीपाड़ा) -सदस्य
15. रविरंजन ठाकुर (शिकारीपाड़ा)- सदस्य।
ये कार्यक्रम होंगे
तीनों ऐतिहासिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक : अगस्त के प्रथम सप्ताह।
भाषण प्रतियोगिता (महाविद्यालय, विश्वविद्यालय स्तर) : अगस्त के दूसरे सप्ताह में।
निबंध प्रतियोगिता (महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर) : अगस्त के तीसरे सप्ताह में।
साईकल रैली (24 जिलों में) : अगस्त के अंतिम सप्ताह में।
संगोष्ठी (महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर) : सितंबर के प्रथम सप्ताह में।
तीनों ऐतिहासिक स्थलों में स्वच्छता अभियान : सितंबर के दूसरे सप्ताह में।
राज्य स्तरीय निबंध, भाषण प्रतियोगिता : सितंबर के अंतिम सप्ताह में।