मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता हाजी एहसान अहमद अंसारी का निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता, फ्लोरेंस नर्सिंग कालेज ईरबा के निदेशक और झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी एहसान अहमद अंसारी का 18 जुलाई को निधन हो गया। उन्‍होंने सुबह 9.40 मेदांता अब्दुर्रज्जाक अंसारी बुनकर अस्पताल, रांची में अंतिम सांस ली। उनके जनाजे की नमाज मुफ्ती अबु ओबैदा खतीब जामा मस्जिद ईरबा ने स्कूल मैदान में अदा की। मिट्टी आज ही बाद नमाज मगरिब 7 बजे ईरबा कब्रिस्तान में सुपर्दे ए खाक की गई।

मालूम हो कि 15 जुलाई को हार्ट अटैक के बाद उन्‍हें मेदांता अस्पताल में डॉ नीरज कुमार की देखरेख में  भर्ती किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक बेटा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके आकस्मिक निधन से आल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी, झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, कार्यकारी अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी और प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने गहरा दुख व्यक्त कि‍या। उन्‍होंने कहा कि उनके नहीं रहने से जो सामाजिक खालीपन आया है, निकट भविष्य में इसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

दुख व्यक्त करने और जनाजे में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, खिजरी विधायक राजेश कश्यप, पूर्व विधायक रामकुमार पहान, मेदांता अस्पताल के वरीय सलाहकार सईद अहमद अंसारी, अंजुमन इस्लामिया रांची के सदर अबरार अहमद, उपाध्यक्ष मंजर इमाम, पूर्व सदर मो हलीमुद्दीन, ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक नौशाद आलम, ओरमांझी थाना प्रभारी वर्तमान राजीव सिंह, श्याम किशोर महतो, सुमन कुमार सुमन, आरएस पटेल, बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी, चतरा मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रधान महासचिव जमाल असगर, अब्दुल्लाह, इसराफील अंसारी बोकारो,  राजद जिला अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, मुस्तफा अंसारी, कांग्रेस नेत्री रमा खलखो, हाजी अख्तर, जमील अख्तर, इमाम हाशमी, मतिउर रहमान, जेएमएम युवा सचिव आफताब आलम, हाजी इकबाल अंसारी, कांग्रेस के तुलसी, प्रेम नाथ मुंडा, खेरवार, इम्तियाज अंसारी, सत्तार अंसारी, शरीफ अंसारी, फिरोज अहमद अंसारी आदि लोग शामिल थे।