मास्टरमाइंड प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमबी डीएवी बना विजेता

झारखंड शिक्षा
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड जोन सी के अंतर्गत डीएवी कोयला नगर, धनबाद द्वारा मास्टरमाइंड प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कराया गया। इसमें झारखंड जोन सी के 15 विद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए। इसका पहला दौर 15 जुलाई को 15 टीमों के बीच खेला गया। इसमें लोहरदगा और अन्य 5 टीम फाइनल राउंड के लिए चयनित हुई।

प्रतियोगिता का अंतिम दौर 18 जुलाई को हुआ। इसमें लोहरदगा डीएवी की तरफ से कक्षा दसवीं के छात्र सात्विक सची और हर्ष भारद्वाज ने को-आर्डिनेटर शितेश पाठक के निर्देशन में प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपना लोहा मनवाया। टीम 120 अंकों से विजेता बनी। डीएवी चाईबासा और डीएवी मुग्मा के प्रतिभागी 105 अंकों से संयुक्त उपविजेता बने।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक परमित कुमार और रुचिर मृगेंद्र ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विजेता होने पर प्राचार्य जीपी झा ने प्रतिभागी सात्विक सची व हर्ष भारद्वाज के साथ-साथ सहयोगी शिक्षकों को भी बधाई दी। उनका उत्साहवर्धन किया। भविष्य में जीवन में आने वाली सभी प्रतियोगिताओं में सच्ची लगन व धैर्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।